क्या आपको पता है ? पेट में पाद यानि की गैस कैसे बनती है |

नमस्कार दोस्तों कैसे है आप आशा है की आप ठीक ही होंगे तो दोस्तों आज हम आपके लिये बहुत महत्वपूर्ण जानकारी लाये है |
जैसा की आप ऊपर दिये गए विषय से समझ तो गये ही होंगे की आज हम किस चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे क्योकि यह
ऐसा विषय है, जिसके बारे में लोग बात करने से सरमाते और यदि उन्हें पाद या गैस बनती भी है तो वह खुद को इतना असहज कर लेते है,
की खुल कर पाद या गैस भी निष्कासित नहीं कर सकते जिसकी वजह से वह गंभीर बीमारीओं का शिकार होते रहते है |
पाद ( गैस ) आखिर होती क्या है, और कैसे बनती है –
दोस्तों पाद या गैस एक सामान्य क्रिया है, यह मुख्य रूप से दो कारणों से बनती है |
- भोजन करते समय हवा निगलने से – दोस्तों जब हम खाना खाते या पानी पीते है, तो अनजाने में कुछ हवा भी निगल लेते है, इस हवा में मुख्य रूप से नाइट्रोजन और ऑक्सीजन होती है |
- पाचन के दौरान आंतो के बैक्टीरिया द्वारा भोजन को पचाने पर – दोस्तों जब हमारे पेट में पचा हुआ खाना जब बड़ी आंत में प्रवेश करता है, तो वहां मौजूद बैक्टीरिया बचे हुऐं कार्बोहइड्रेट और फाइबर को तोड़ते है या फार्मेशन करते है | तो दोस्तों इस प्रक्रिया में हइड्रोजन, मीथेन और कार्बन-डाई-ऑक्साइड जैसी गैसे बनती है, और वही जब हमे गुदा मार्ग से निष्कासित होती है, तो वही पाद या गैस का रूप ले लेती है, जिसको समाज में बुरा माना जाता है | लेकिन दोस्तों ऐसा होता नहीं है |
पाद में बदबू का कारण –
दोस्तों यह भी जानना जरुरी होता है कि हमे पाद या गैस में बदबू क्यों आती है, जिसका कारण है कि अगर आप सल्फर युक्त भोजन करते है |
जैसे- अंडा, मांस, गोभी, प्याज या लहसुन खाते है, तो पाचन के समय हमारे शरीर में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस बनती है |
जिसकी वजह से हमारे पाद या गैस में तीखी या सड़े हुए अंडे जैसी बदबू आती है | दोस्तों आपने हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के बारे में रसायन विज्ञान में पढ़ा ही होगा |
कब्ज (Constipation)-
दोस्तों बात करते है, कब्ज यानि की कॉन्स्टिपेशन के बारे जो की एक आम पाचन समस्या, जिससे मल बहुत कठोर और सूखा हो जाता है और मल त्यागने या शौच जाने में व्यक्ति को बहुत परेशानी और दर्द होता है, और यदि यह बार- बार होता है तो या आगे चल कर फिशर या पाइल्स का रूप ले लेती है | और यदि किसी व्यक्ति को यह समस्या हो गयी तो उसकी जिंदगी नरक हो जाती है, और उसकी दैनिक क्रिया अस्त – व्यस्त हो जाती है |
सप्ताह में तीन बार से कम मल या शौच करने पर या फिर ठीक से पेट का साफ़ न होना इसका मुख्य कारण है |
वैसे प्रत्येक व्यक्ति को जब शौच आये तो उसे जरूर जाना चाहिये, शर्म की वजह से यदि वह नहीं जाता है तो एक दिन ऐसा आयेगा तो वह शर्म करने के लायक भी नहीं होगा | इसलिए जब कभी भी मल या पेशाब आये तो तुरंत जाये इसको रोकना आपकी जिंदगी से खिलवाड़ हो सकता है |
जिसका खामियाजा आपको सारी जिंदगी भुगतना होगा |
कब्ज (Constipation) होने के मुख्य कारण है |-
दोस्तों कब्ज आमतौर पर ख़राब जीवन शैली या खान – पान के कारण होता है :-
- दोस्तों जब हम लोग कम फाइबर वाला भोजन करने लगते है, जैसे की आहार में हरी सब्जियों, फलो और साबुत अनाज की कमी |
- कम पानी पीने से भी कब्ज हो जाती है, क्योकि जब हम कम पानी पीते है, तो हमारा मल काफी कठोर हो जाता है |
- दोस्तों जब हम शारीरिक गतिविधि बिलकुल नहीं करते है और किसी भी प्रकार का व्यायाम नहीं करते है बस बैठे रहते है |
- दवा का सेवन करना जैसे किसी व्यक्ति को कोई बीमारी है तो वह उसका इलाज तो करता होगा ही और दवा भी खाता होगा जिसमे कुछ दवा का साइड इफेक्ट भी होता है जैसे की थाइरॉइड जैसी बिमारियों के इलाज में प्रयोग होने वाली दवा |
कब्ज के बचाव और घरेलु उपाय -:
दोस्तों अगर आप अपनी जीवनशैली में थोड़ा सुधार कर लेते है तो इस समस्या से हमेशा के लिये राहत पा सकते है |
- यदि हम फाइबर युक्त आहार लेते है तो काफी हद तक आराम मिलता है जैसे की पपीता, अमरुद, नाशपाती, हरे पत्तेदार सब्जियां और दलिया जैसे खाद्य सामग्री प्रयोग करनी चाहिये |
- व्यक्ति को खूब पानी पीना चाहिये दोस्तों दिनभर में कम से कम 10-12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिये |
- व्यायाम करते रहे हमेशा सक्रिय बने रहे और नियमित रूप से सैर (WALK) करे या हल्का व्यायाम करे जो आपको काफी फायदा होगा |
कब्ज होने पर कब डॉक्टर से मिले – :
दोस्तों यह भी जानना जरुरी है कि कब्ज की समस्या किस हद तक हो जाये की हमें डॉक्टर से मिलना जरूर मिलना चाहिये |
यदि आपको कब्ज के साथ मॉल में खून आना, अचानक वजा कम होना, बहुत तेज पेट में दर्द कि समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिये ताकि आपको किसी प्रकार कि समस्या न हो |
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद यहाँ तक आपने हमारे ब्लॉग को पढ़ा अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी
अच्छी लगी हो तो कमेंट बॉक्स मे जरुर बताये तथा अपने मित्रों को शेयर जरुर करे |
