गर्मी के मौसम में खाये ये फल तो आप नहीं होंगे बीमार
नमस्कार दोस्तों ,कैसे है आप ?,
जैसा की आप लोग उपरोक्त विषय से समझ गए होंगे की हम आज किस विषय पर आपको जानकारी प्रदान करंगे -:
जी हा बिलकुल आपको हम गर्मी के मौसम में खाये जाने वाले फल के बारे में बताएँगे जिससे आप इस गर्मी के सीजन में भी बिलकुल भी बीमार नहीं पड़ेंगे और गर्मी के मौसम का आनंद ले पाएंगे
वैसे तो गर्मी के मौसम में शरीर को हइड्रेटेड और ठंडा रखने के लिये हमें तरबूज, खरबूजा, आम, लीची, पपीता, जामुन, अंगूर, जैसे रसीले ताजे फल सबसे अच्छे माने जाते है |
ये सारे फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करते है |
आओ हम अब विस्तार से जानते है ये फल किस प्रकार से हमें फायदा या नुकसान पहुंचाते है -:
तरबूज Watermelon -:
तरबूज Watermelon -: तरबूज गर्मिओ का एक बेहतरीन फल है, जो लगभग 92% पानी से बना होता है और शरीर को हइड्रेटेड रखता है | इसमें विटामिन A व C लइकोपिन और सिट्रुलिन जैसे पोषक तत्व होते है, जो ह्रदय स्वास्थ, वजन घटाए, त्वचा की चमक, पाचन और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते है | और साथ में यह एक शीतलक है जो लू से बचाता है |
अहम् जानकारी – तरबूज को अधिक मात्रा में खाने से पेट फूलना, गैस या दस्त हो सकते है, क्योकि इसमें प्राकृतिक चीनी यानि फ्रुक्टोज़ होता है | |
खरबूजा Muskmelon -:
खरबूजा Muskmelon – यह बहुत ही हल्का और पाचन के लिये फायदेमंद होता है | खरबूजा गर्मियों में शरीर को हइड्रेटेड और ठंडा तथा स्वस्थ रखने वाला एक बेहतरीन फल है जिसमे 90% विटामिन A और C साथ ही पौटेशियम और फाइबर होता है यह पाचन में सुधार, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, और साथ में वजन हटाने में भी काफी मदद करता है, जिसके साथ यह आँखों की रौशनी बढ़ाने और त्वचा को चमकदार बनाने में काफी फायदेमंद होता है |
अहम् जानकारी – किडनी के गंभीर रोगी या डॉयबिटीज के मरीज, जिनमे शुगर लेवल में उतार- चढ़ाव की समस्या हो, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही सिमित मात्रा में सेवन करना चाहिये ताकि उनके स्वास्थ पर कोई गलत असर न पड़े | |
आम Mango -:
आम Mango फल जिसे सायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा जिसे हम फलो के राजा के रूप में भी जानते है, आम विटामिन A और C तथा फाइबर से भरपूर एक सुपर फ़ूड है, जो हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन में सुधार, आँखों की रौशनी को तेज करने और ह्रदय स्वास्थ को बेहतर बनाने मए बहुत फायदेमंद होता है, जिसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट के कारण स्किन को ग्लोइंग है और कब्ज से रहत दिलाता है, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है |
अहम् जानकारी – आम का सेवन सिमित मात्रा में ही करे, क्योकि इसमें चीनी की मात्रा बहुत होती है और साथ ही में आम की ताशीर भी गरम होती है, इसलिये इसको खाने से पहले आम को 2-3 घंटे के लिये भिगोके उसके बाद में ही खाना चाहिए ताकि आम आपके शरीर को को नुक्सान न पहुंचा पाए | |
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद यहाँ तक आपने हमारे ब्लॉग को पढ़ा अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो, तो कमेंट बॉक्स मे जरुर बताये तथा अपने मित्रों को शेयर जरुर करे |धन्यवाद्



