क्या आप भी दुबलेपन (Underweight) से परेशान हैं ?

क्या आप भी दुबलेपन (Underweight)

        से परेशान हैं ?

नमस्कार  दोस्तों कैसे हैं , आप ?

आपका स्वागत हैं,  हमारे ब्लॉग  में आज हम आपको दुबले पन से छुटकारा पाने का अचूक मंत्र प्रदान करने जा रहें हैं | जो की आपकी सेहत को बनाने में अहम् योगदान प्रदान करेगा |

आखिर होता क्या हैं दुबलापन ?

जैसा की आपने उपरोक्त विषय को  पढ़ ही लिया  होगा की दुबलेपन से छुटकारा कैसे पाए ? उससे  पहले या  जानना जरुरी हैं, कि आखिर दुबलापन ( Underweight) होता  क्या हैं ? तो यह  वह  स्थिति  हैं , जिसमे  किसी  व्यक्ति  का शारीरिक वजन उम्र

( Height ) और लिंग के हिसाब से सामान्य से काफी कम होता हैं |

दोस्तों इसको  भी मुख्य रूप से दो प्रकार से समझा जा सकता हैं |

( 1 ) प्राकृतिक या अनुवांशिक दुबलापन -:

कुछ लोगों का मेटा बाँलिज्म (Metabolism ) जन्म – जात ऐसा होता हैं की वे कितना भी कैलोरी खाये , उनका वजन नहीं बढ़ाता क्योंकि यह देखा गया हैं, की अक्सर माता – पिता के आनुवांशिक गुण उनके बच्चो में आते हैं | जो एक दुबलेपन को भी प्रभावित  करते हैं | अगर ऐसे लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ , ऊर्जावल है, तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं हैं बस उन्हें अपनी  डाइट में यह जरूर ध्यान देना चाहिए कि उनका भोजन पौष्टिक है या नहीं ताकि उनको आगे चलकर कोई कमजोरी न आये |

 

 

( 2 ) अस्वस्थ दुबलापन ( पोषण की कमी )

दोस्तों यह वह स्थिति हैं जब कम वजन के साथ – साथ शरीर में कमजोरी और ऊर्जा  की कमी ( थकान ) भी महसूस होती हैं | यह मुख्य रूप से कुपोषण , ख़राब पाचन , या फिर किसी बीमारी के कारण होती हैं | देर तक  सोना  या बाहरी चीजों का सेवन करना प्रोटीन से भरी खाने वाली चीजों को न खाना तथा समय – समय पर पानी नहीं पीना |

 

Underweight दुबलापन मापने का पैमाना  -:

दोस्तों दुबले पन को मापने के लिए बॉडी मास इंडेक्स ( BMI) का उपयोग किय जाता हैं |

इसी के साथ यह भी जानना जरुरी हैं की दुबलापन केवल कम वजन ही नहीं हैं बल्कि इसके कई शारीरिक और चिकित्सीय पहलू होते हैं |

जिनका व्यक्ति के शरीर से काफी सम्बन्ध होता हैं |

दुबलापन Underweight के मुख्य कारण -:

( 1 ) तेज मेटाबॉलिज्म होने के कारण लोगों के श्री का कैलोरी बहुत जल्दी पांच जाता हैं |

जिसकी वजह से वे कितना भी खाये उनका वजन नहीं बढ़ता हैं |

( 2 ) अत्यधिक तनाव , चिंता या डिप्रेशन ,

( 3 ) तब टीबी , कैँशर , या आँतों से जुड़े रोग होने की वजह

( 4 ) भूख बहिन लगाना

( 5 ) पोषण तत्वों की कमी

( 6 ) जेनेटिक कारण

( 7 ) तनाव का होना |

अतः यह पता चलता  हैं, की दुबलेपन का  मुख्य कारण जैसे की भूख का कम लगना जिसकी वजह से भोजन करने की क्षमता भी कम हो जाती हैं |

शरीर में प्रोटीन कैलोरी और अन्य पोषण तत्वों की कमी साथ ही पारिवारिक या आनुवांशिक प्रभाव का भी दुबलेपन पर बहुत असर करता हैं |

दोस्तों हार्मोंस बदलाव भी दुबलापन में  अहम् भूमिका  निभाते हैं |

साथ ही मानसिक  तनाव जो कॉर्टिसनेल हार्मोन्स को बढ़ाता हैं, और मसल्स के विकास को बाधित  करता हैं |

दुबलापन Underweight से होने वाले नुकसान -:

दोस्तों यदि आप दुबले हैं तो इसके कई सारे नुकसान हैं |

( 1 ) रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity) का कमजोर होना |

( 2 ) शारीरिक कमजोरी और चक्कर आना |

( 3 ) महिलाओं में मासिक धर्म का अनियमित होना |

( 4 ) हड्डियों का कमजोर होना |

( 5 ) कुपोषित दिखाना |

दुबलापन ( Underweight) -:

दोस्तों दुबलेपन को दूर करने और वजन बढ़ाने के लिए पोषण आहार , सही जीवन शैली और आयुर्वेदिक उपयोग का  संयोजन  सबसे अधिक प्रभावी  होता हैं |

यहाँ ऊपर हम कुछ खाने की चीजे बता रहे हैं | जिनका प्रयोग करके आप दुबलेपन से काफी हद तक राहत पा  सकते हैं |

पोषण और कैलोरी से  भरा आहार -:

( 1 ) घी और  दूध

जैसा की आप सबको पता ही होगा की दूध हमारे लिए कितना जरुरी हैं |

हम लोगों को सोते समय एक गिलास गुन गुने दूध में एक चम्मच

शुद्ध घी मिलाकर पीने   से काफी हद तक लाभ प्राप्त होता हैं |

( 2 ) अस्वगंधा

दोस्तों अस्वगंधा भी हमारी सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं |

इसको  दूध के  साथ 1 चम्मच शुद्ध अस्वगंधा चूर्ण लेने से दुबलेपन से बहुत जल्दी आजादी मिलती हैं | 

 

( 3 ) डेयरी उत्पाद

दैनिक आहार में रोजाना गाय का दूध दही पनीर का प्रयोग करना चाहिए |

 

 

      ड्राइफ्रूट्स

बादाम , अंजीर अखरोट , पिस्ता , काजू , किशमिश रोजाना  मुठीभर  खाना चाहिए

ताकि जिसका सीधा असर हमारी सेहत  पर पड़े |

 

 

केले और चीकू 

दोस्तों आप लोगों ने कई लोगों से  सुना जरूर होगा की केले खाओ तो  सेहत बन जाएगी परन्तु किसी ने खाने का सही तरीका नहीं बताया होगा |

तो आज हम आप को बताते हैं, कि किस प्रकार से आप को इन फलो का सेवन करना हैं |

सबसे पहले हम लोगों को एक्सरसाइज यानि की कसरत करनी हैं,

उसके बाद 2 केले और 2 चीकू गर्म दूध के साथ  खाने हैं |

तभी इन फलों का सही फायदा हम लोगों को होगा |

       अंडे

दोस्तों सेहत की बात हो और अंडे  का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता,

जो व्यक्ति नॉनवेज खाने वाला हैं | वह 2-3 अंडे रोज खा सकता हैं |

जिसका सीधा सा असर उसके शरीर पर देखा जा सकता हैं |

दाल और सब्जी

हम लोगों को दोपहर में दाल जरूर खानी चाहिए और साथ में ज्यादा सब्जी और कम से कम हरी सब्जी रोज खाये |

फलों के रस

दोस्तों सेहत बनाने में फलों के रस का भी बहुत बड़ा योगदान होता हैं |

जिसे हम  प्रायः जूस भी बोलते हैं | हम लोगों को फलों के रस जैसे की सेब , अनार , मौसमी , पपीता , अमरुद के रस का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए |

फल  ही एक ऐसा उत्पाद हैं,  जिसे हर कोई आसानी से खरीद सकता है और   ताकत बढ़ाने में प्रयोग कर सकता है | इसके बहुत सारे ऐसे फायदे जो शरीर कि कई बीमारियों के  सुधार में   लाभ पंहुचा सकते हैं | अतः हम लोगो को  फलों का सेवन जरूर करना चाहिये  |

खाना खाने का सही तरीका -:

दोस्तों ये तो सबको पता ही होगा की खाना कैसे खाना हैं | यह चीज तो बचपन में ही सीखा दी  जाती  हैं , परन्तु कभी – कभी यह नहीं सिखाया जाता  की भोजन को सहीं तरीके से कैसे खाया जाये और हमारी पाचन क्रिया कितनी आसानी से अपने कार्य को संपन्न कर सकें | दोस्तों अगर आपको सेहत बनानी  हैं, तो खाने को सही तरीके  से धीरे – धीरे चबाकर, बैठकर और भूख के अनुसार खाना चाहिए | आयुर्वेद और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार भोजन करने के मुख्य नियम हैं |

 

( 1 ) एटमेन्ट  Atement

खाने को अच्छी तरह चबाएं  और तब तक चबाएं जब तक खाना मुँह में पूरी तरह घुल न जाये | बिना चबाएं भोजन नहीं खाना चाहिए |

( 2 ) बैठकर खाये

हाथ – पैर व् मुँह धोकर , आसान पर बैठकर खाना खाना चाहिये|

( 3  ) मौन रहे

भोजन करते समय हमें मौन रहना चाहिये और बाते नहीं करनी चाहिये और न ही हसना चाहिये | क्योंकि  मौन रहने से  लार  मिलती हैं |

जिसकी वजह से पाचन अच्छा होता हैं |

टीवी देखते या अखबार पढ़ते हुए भोजन नहीं करना चाहिये |

भोजन को सामान्य तरीके और तनावमुक्त और सुखद वातावरण में ही करना चाहिये | क्योंकि इस प्रकार से भोजन करने से हमारी सेहत बहुत जल्दी बनेगी |

खाना कब और कितना खाये -:

दोस्तों खाने को तभी खाये जब भूख लगी हो | क्योंकि इससे नियत  समय पर पाचन अच्छा होता हैं |

दोस्तों इन्हीं नियमों का अनुशरण  करके ही लाभ प्राप्त किया  जा सकता हैं |

दोस्तों  यंहा तक तो आप समझ ही गए होंगे की सेहत बनाने के लिए हमें क्या – क्या करना होता  हैं |

हमारा भोजन जिसमे की कैलोरी बढ़ाने वाले भोज्य पदार्थ शामिल हैं | जैसे केला , दूध म अंडा , पनीर , घी , मक्खन मेवे, खजूर , साबुत  अनाज , सूखे  फल  इन सबका प्रयोग करके हम लोग अपनी सेहत में काफी सुधार कर  सकते हैं | 

भूख बढ़ाने के उपाय -:

दोस्तों यहाँ हम कुछ भूख बढ़ाने के उपाय बताने जा रहे है |

जो की बहुत उपयोगी है |

जैसे की यहाँ वताया गया हैं |

 

( 1 ) रोजाना मठठा ( लस्सी ) पीने  से भूख लगती हैं |

( 2 ) खाने से पहले हल्का वॉक या स्ट्रेचिंग कर सकते हैं |

( 3 ) भोजन करने से पहले हमें थोड़ा कम पानी पीना चाहिए |

व्यायाम कसरत -:

दोस्तों सेहत बनाने या दुबलापन को दूर करने में व्यायाम या कसरत का बहुत बड़ा योगदान होता  हैं |

जिसकी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सबसे जरुरी हैं |

 

 

( 1 ) वेट ट्रेनिंग

दोस्तों हम लोगों को वेट ट्रेनिंग की कसरत भी करनी चाहिए क्योंकि सिर्फ  खाने से वजन  बढ़ेगा, लेकिन

मसल्स  नहीं बनेगी इसलिए कसरत करना बहुत जरुरी है,

जिससे हमारी सेहत आसानी से बन पाए |

 

(2) जिम/ पुश-अप/स्क्वैट

ये कसरत के अभ्यास लगातार करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं | सुबह की सैर पार्क में कसरत बहुत जरुरी हैं | इसी के बीच उछल – कूद भी बहुत जरुरी हैं जिससे फैट  और मास बढ़ाने में काफी मदद मिलती हैं |

नियमित व्यायाम करना बहुत जरुरी हैं |कम से कम 30-45 मिनट तक व्यायाम करना बहुत जरुरी हैं |

        नींद

दोस्तों इतना सब नियम जानने के बाद हमें नींद के बारे में भी ज्ञान होना बहुत जरुरी हैं

क्योकि व्यक्ति को कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद बहुत जरुरी हैं

तभी हमारे शरीर  का विकास अच्छे से हो सकता हैं |

अतः हम लोग इन  सब नियमों का उपयोग करके अपने  दुबलेपन से आजादी जरूर प्राप्त का सकते हैं |

दोस्तों यहाँ पर हम कुछ सेहत बनाने वाले प्रोडक्ट के बारे में बता रहे है जिनका आप प्रयोग करके अपनी सेहत बना सकते है |

और दिये गए लिंक पर क्लीक  करके खरीद भी सकते है |

  1. अश्वगंधा चूर्ण (Ashwagandha Powder) https://amzn.to/3SvUgBZ
  2. हर्बल वेट गेनर कैप्सूल    https://amzn.to/3ShB9vr
  3. पतंजलि  नूट्रेला  वेट  गेन https://amzn.to/4evQHmz

 

 

आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद यहाँ तक आपने हमारे  ब्लॉग को पढ़ा अगर आपको हमारे  द्वारा दी गयी  जानकारी अच्छी  लगी हो तो कमेंट बॉक्स मे जरुर बताये तथा अपने मित्रों को शेयर जरुर करे |  धन्यवाद्

Leave a Comment