NPS का पैसा निकाले घर बैठे कही जाने की जरूरत नहीं

NPS का पैसा निकाले घर बैठे कही जाने की जरूरत नहीं -:

नमस्कार दोस्तों ,

कैसे है आप ?,

जैसा की आप लोग उपरोक्त विषय से समझ गए  होंगे की हम आज किस विषय पर आपको जानकारी प्रदान करंगे |

NPS का पैसा निकाले घर बैठे कही जाने की जरूरत नहीं

   There is no need to go to your home to withdraw NPS (National Pension Scememoney.

दोस्तों,  आप लोगो को तो पता ही  होगा  की हर कर्मचारी के लिये (NPS) कितना महत्वपूर्ण है, सायद ऐसा ही कोई कर्मचारी होगा जिसे

(NPS) के बारे में जानकारी न हो, फिर भी हम आपको यहाँ और अधिक जानकारी प्रदान करेंगे जैसे की (NPS) का पैसा घर बैठे निकालने

की सुविधा, सोचो अगर ऐसा हो जाय तो किसी कर्मचारी के लिये कितना लाभदायक होगा | साथ ही साथ उसे किसी अधिकारी के पास

जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराना होगा और (NPS) निकासी का पैसा सीधे आपके खाते में आ जायेगा |

दोस्तों,  आप  लोगो को तो पता ही होगा कि  एक कर्मचारी अपने पूरे सेवाकाल में सिर्फ तीन बार ही (NPS) का पैसा निकाल सकता है,

वो भी एक बार में 25%  के हिसाब से |

इसलिये आज हम आपको (NPS) का पैसा निकालने कि  उचित जानकारी  प्रदान कराने जा रहे है, क्योकि आज कि तारीख में सबको पैसे कि जरुरत  है, आज का अधिकतर कर्मचारी लोन कि भारी किस्तों में ऐसा फस गया है कि वो निकल ही नहीं पा रहा है, और ऊपर से दैनिक खर्चै, बच्चो कि पढाई , परिवार के सदस्यों कि देखभाल में खर्च होने वाला पैसा और साथ में आय का एक ही श्रोत्र जो कर्मचारी कि जिंदगी पर काफी प्रभाव डालता है, आज एक कर्मचारी चाहता है कि वो चाहे कितनी भी मेहनत कर ले परन्तु उसके घरवाले सुकून से अपना जीवन यापन कर पाये, बस यही मनसा लेकर एक कर्मचारी सारी नौकरी किस्तों में ही पार कर देता है, मैने ऐसे सरकारी  कर्मचारियों को देखा है, जिनकी एक साथ दो  – दो  किस्ते  जाती है, और सैलेरी मिलने के पांच दिन बाद ही दोस्तों से पैसे मांगने लगते है, और मजे कि बात तो यह है कि उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी भी फटी हालत में है, तो इस  प्रकार कौन किसकी मदद करे |

बस इन्ही सब समस्याओ से निजात पाने के लिये एक सुनहरा अवसर है कि हम अपने (NPS) का 25% पैसा निकाल कर अपनी जरूरत के हिसाब से प्रयोग में ला सकते है |

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) को केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया था ताकि व्यक्तिओ  को उनकी सेवानिवृति कि जरूरतों को पूरा करने के लिए पेंशन के रूप में आय प्राप्त करने में मदद मिल सके |

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)  आखिर में है क्या – (NPS) बाजार से जुडी परिभाषित अंशदान योजना है जो आपकी सेवानिवृति के लिये बचत करने में आपकी मदद करती है | यह योजना सरल, स्वैछिक, पोर्टेबल, और लचीली है | यह आपकी सेवानिवृति आय को बढ़ाने और कर बचाने के सबसे कुशल तरीको में से एक है | यह आपको योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित बचत के साथ आर्थिक रूप से सुरछित सेवानिवृति कि योजना बनाने कि अनुमति देता है |

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) भारत के सभी नागरिको के लिये उपलब्ध है, और निम्नलिखित उपयोगकर्ता खंडो के आधार पर विभिन्न मॉडलों को पेश करता है :-

1- वित्त मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक  05/07/2003 (ECB-PR) दिनांक 22 दिसंबर 2003 के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिये राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)  अनिवार्य है, जो 1 जनवरी, 2004 को या उसके बाद सेवा में शामिल हुए, सस्त्र बलों को छोड़ कर और उक्त तिथि से केंद्रीय स्वायत निकायों के कर्मचारियों के लिये भी उपलब्ध है, यदि सम्बंधित राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश ने इसे चुना है|

2- राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)  को कॉर्पोरेट्स द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए स्वेछा से अपनाया जा सकता है और रोजगार कि शर्तो के अनुसार राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)  खाते में  योगदान दिया जा सकता है और अपने भविष्य  को उज्जवल बनायाँ जा सकता है |

3- राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)  स्वैछिक मॉडल 18 से 70 वर्ष कि आयु के बीच वाले व्यक्ति जो विदेश में रहने वाले लोगो सहित भारत के सभी नागरिको के लिये उपलब्ध है |

ऑनलाइन सेवाएं और प्रक्रिया -:

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) निकालने के लिए हम लोगो को निम्न चरणों से गुजरना पड़ेगा –

1- मेरा NPS  होल्डिंग देखे |

2- NPS  खाता खोले |

3- PRAN  में योगदान दे |

4- टियर – II  को सक्रिय करे |

5- डी – रेमिट  को सक्रिय करे |

और इन सब चरणों से गुजरने के बाद हम तीन साल बाद हमारे द्वारा जमा किया गया NPS का पैसा PRAN  की सहायता से 25 % तक

की राशि निकाल सकते है, जिसके लिये हमें दिये गए लिंक पर जाना  होगा  https://www.npscra.proteantech.in/

या फिर आप घर बैठे हमारे द्वारा NPS  का पैसा निकाल सकते है, और अपनी जरूरत के अनुसार खर्च कर सकते है, जिसके लिये सिर्फ आपको

हमारी वेबसाइट के व्हाट्सप्प बटन  पर क्लिक करना होगा , और आपके क्लिक करते ही आप हमारे व्हाट्सप्प नंबर से जुड़ जायेंगे और वहां पर आप अपनी जानकारी प्रदान करके योजना का लाभ उठा सकते है |  hunarsarkariyojana.com

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) योजना की विशेषताए -:

खातों के प्रकार -: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के खातों को दो प्रकार से बांटा गया है 

टियर -1 खाता :- यह गैर निकासी योग्य स्थाई सेवानिवर्ती खाता  है जिसमे कर्मचारी और नियोक्ता दोनों द्वारा नियमित योगदान दिया जाता है |

यह व्यक्तिगत पेंशन खाता है और निकास और आहरण नियमो और विनियमों के अनुसार निकासी की जाती है |

टियर -1 खाता खोलने के लिये न्यूनतम अंशदान 500/- रूपए है और प्रतिवर्ष न्यूनतम अंशदान 1000/- रूपए है,

साथ ही amc शुल्क भी लागु होता है |

टियर -2 खाता :- यह  एक स्वैछिक या वैकल्पिक निकासी योग्य खाता है  जिसकी अनुमति तभी दी जाती है जब अभिदाता के नाम पर एक सक्रिय टियर -1 खाता हो | कर्मचारी को जब भी जरुरत हो तो वह इस खाते से निकासी की अनुमति प्रदान कर सकता है | टियर -2 पेंशन खाता नहीं है |

टियर -2 एक वैकल्पिक खाता है तथा इसमें एक सक्रिय टियर -1 खाते की आवश्कयता होती है , साथ ही में इसमें अप्रतिबंधित निकासी  है और खाता खोलने के लिये न्यूनतम अंशदान 250/- रूपए है और प्रतिवर्ष न्यूनतम अंशदान पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है, और साथ में कोई अलग amc  शुल्क लागु नहीं है, और सबसे खास बात यह है की कभी भी आप टियर -1 में स्विच करने की अनुमति है |

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) योजना के लाभ -:

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) योजना एक लचीली योजना है और साथ में सरल और कुशल, पोर्टेबल तथा विनियमित और पारदर्शी है |

इसमें कम लागत और कम्पाउंडिंग की शक्ति का दोहरा लाभ है, और सबसे अच्छी बात यह  है की इसमें ऑनलाइन पहुंच है, जो किसी भी कर्मचारी के लिये लाभ पहुचाने वाली योजना है |

आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद यहाँ तक आपने हमारे  ब्लॉग को पढ़ा अगर आपको हमारे  द्वारा दी गयी  जानकारी अच्छी  लगी हो तो कमेंट बॉक्स

मे जरुर बताये तथा अपने मित्रों को शेयर जरुर करे |

धन्यवाद्