बीसी सखी योजना : ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार , आत्मनिर्भरता और डिजिटल बैंकिंग की नई पहचान
प्रस्तावना
उत्तर प्रदेश सरकारी की बीसी सखी योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने गांव – गांव तक बैंकिग सेवाएं पहुंचने की एक महत्वपूर्ण पहल हैं |
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को बैंकिग करेस्पांडेंट के रूप में प्रशिक्षित किया जाता हैं ,
ताकि वे अपने ही गांव और आसपास के क्षेत्रो में लोगों को बैंकिग सुविधाएँ दे सके |
यह योजना महिलाओं के लिए केवल रोजगार का अवसर नहीं , बल्कि आत्मनिर्भरता , सम्मान और डिजिटल भागीदारी का मजबूत माध्यम भी हैं |
योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिग को आसान बनाना और महिला एवं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत करना हैं
आज के समय में जब डिजिटल लेन -देन और बैकिंग सेवाओं की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही हैं , तब बीसी सखी योजना ग्रामीण भारत के लिए एक उपयोगी मॉडल बनाकर उभरी हैं |
इससे गांव के लोगों के लोगों को बैंक जाने की परेशानी कम होती हैं और महिलाओं को घर के पास ही काम मिल जाता हैं |
यही कारण है कि यह योजना उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित महिला – केंद्रित योजनाओं में शामिल हो गई हैं
बीसी सखी योजना क्या हैं ?
बीसी सखी योजना का पूरा नाम करेस्पांडेंट सखी योजना हैं | इसे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लागू किया गया हैं |
इस योजना में एवं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं को बैंकिग सेवाओं से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाता हैं , जिसके बाद वे ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप में काम करती हैं।
इन महिलाओं का काम केवल पैसे निकालने या जमा करने तक सीमित नहीं होता |
वे खाता खोलने , आधार से जुडी सेवाएं , डिजिटल ट्रांजेक्शन , फंड ट्रांसफर , फंड ट्रांसफर और लोगों को बैंकिग के प्रति जागरूक करने में भी मदद करती हैं | इस तरह बीसी सखी गांव और बैंक के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करती हैं
योजना का मुख्या उद्देश्य
बीसी सखी योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना हैं |
इसके साथ ही गांव में बैंकिग सेवाओं को घर – घर तक पहुंचना भी इस योजना का अहम् लक्ष्य हैं
दूसरा महत्वपूर्ण उद्देश्य वित्तीय समावेशन हैं | ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग बैंक शाखा तक पहुंचने में कठिनाई महसूस करते हैं |
बीसी सखी के माध्यम से उन्हें नजदीक ही बैंकिग सुविधा मिल जाती हैं , जिससे समय , पैसा और मेहनत तीनों कि बचत होती हैं
इसके आलावा सरकार चाहती हैं कि ग्रामीण महिलाएं डिजिटल प्रणाली से जुड़ें , नई तकनीक सीखें और अपने समुदाय में नेतृत्व कि भूमिका निभाएं |
यही इस योजना को सामान्य रोजगार कार्यक्रम से अलग बनता हैं।
योजना के लाभ
बीसी सखी योजना के कई ठोस लाभ हैं | सबसे पहले , यह महिलाओं को अपने गांव में ही काम करने का अवसर देती हैं , जिससे उन्हें बाहर जाकर नौकरी खीजने कि जरुरत नहीं पड़ती हैं।
दूसरा बड़ा लाभ आय का हैं | कुछ महीनों तक महिलांओं को निश्चित मानदेय दिया जाता हैं , और उसके बाद वे लेनदेन आधारित कमीशन से कमाई करती हैं |
कुछ रिपोर्ट में शुरूआती चरण में 4000 रुपये प्रतिमाह मानदेय का उल्लेख मिलता हैं , जबकि आय सक्रियता के आधार पर आगे बढ़ सकती हैं
तीसरा लाभ यह हैं कि महिलाओं को डिजिटल डिवाइस , माइक्रो एटीएम और बैंकिग प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं मिलती हैं |
इससे वे आधुनिक बैंकिग व्यवस्था का हिस्सा बनती हैं और तकनीक रूप से अधिक सक्षम होती हैं
पात्रता और चयन
बीसी सखी बनाने के लिए महिलाओं का उत्तर प्रदेश कि निवासी होना जरुरी बताया गया हैं |
इसके आलावा , कम से कम 10 वीं पास होना भी एक सामान्य पात्रता शर्त के रूप में सामने आता हैं
एवं सहायता समूहों से जुडी महिलाये इस योजना में प्राथमिकता पाती हैं , क्यूंकि वे पहले से ही सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं
चयन के बाद महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता हैं ताकि वे बैंकिंग कार्यों को सही से समझ सके और ग्रामीण ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सके |
कुछ मामलों में प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन परीक्षा या प्रमाणन प्रक्रिया भी होती हैं
आवेदन प्रक्रिया
बीसी सखी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल रखने को कोशिश कि है |
कुछ जानकारी के अनुसार , आवेदन मोबाइल एप के माध्यम से लिया जा सकता हैं , जहाँ फोन नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी से सत्यापन किया जाता हैं
इसके बाद बेसिक प्रोफ़ाइल भरनी होती हैं और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं |
कुछ रिपोर्ट में यह भी बताया गया हैं कि आवेदन के दुराण हिंदी , गणित और अंग्रेजी से जुड़े कुछ बहुविकल्पी प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं आवेदन स्वकर होने पर महिला को संदेश या एप के माध्यम से सुचना दी जाती हैं | इसके प्रशिक्षण और आगे कि चयन प्रक्रिया शुरू होती हैं
कमाई कितनी होती हैं
बीसी सखी कि कमाई पूरी तरह काम कि मात्रा , क्षेत्र कि मांग और किए गए बैंकिंग लेनदेन पर निर्भर करती हैं |
शुरूआती समय में कुछ महिलाओं को तय मानदेय मिलता हैं , और उसकी बाद कमीशन आधारित आय शुरू होती हैं
कुछ हालिया रोपोटों में यह भी बताया गया हैं कि सक्रिय बीसी सखी की मासिक आय औसतन 10 से 15 हजार रुपये तक हो सकती हैं , जबकि कुछ महिलाएं इसे ज्यादा भी कमा रही हैं
यह आय हर महिला के लिए सामान नहीं होती , क्योकिं जहाँ लेनदेन ज्यादा होती हैं , वहां कमाई भी बढ़ जाती हैं
इसलिए यह योजना मेहनत और सक्रियता पर आधारित एक व्यावहारिक रोजगार मॉडल हैं
ग्रामीण जीवन पर असर
बीसी सखी योजना का सबसे बड़ा असर ग्राणीण जीवन पर पड़ा हैं | गावं के लोगों को अब छोटे- छोटे बैंकिंग कामों के लिए शहर नहीं जाना पड़ता | इससे खास तौर पर बुजुर्गों , महिलाओं और कम आय वे परिवारों को बहुत राहत मिली हैं
जब गांव में ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध हो जाती हैं , तो लोग अधिक सहजता से बचत खाता खोलते हैं , पैसे निकालते हैं और सरकारी योजनाओ का लाभ लेते हैं | इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था अधिक व्यस्थित और डिजिटल होती हैं
यह योजना गांवों में भरोसे का वातावरण भी बनाती हैं , क्योकिं बैंकिंग सेवाएं अब किसी दूर की चीज नहीं लगाती| बीसी सखी स्थानीय महिला होती हैं म इसलिए लोग उससे आसानी से संवाद कर पाते हैं
क्यों हैं यह योजना खास ?
बीसी सखी योना इसलिए खास हैं क्योकिं यह रोजगार और सेवा, दोनों को एक साथ जोड़ती हैं | एक और महिलाओ को आय मिलती हैं , दूसरी और गांव के लोगों को बैंकिंग सुविधा
यह योजना महिलाओं को सिर्फ आर्थिक रूप से नहीं , बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त बनती हैं | जब एक महिला बैंकिग सेवाएं देने लगाती हैं , तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता हैं और समाज में उसकी भूमिका अधिक प्रभावशाली हो जाती हैं
इसके आलावा , यह योजना सरकार की डिजिटल और वित्तीय समावेशन नीति को जमीं पर लागू करने का प्रभावी माध्यम बन गई हैं | यही वजह है की इसे एक सफल ग्रामीण मॉडल के रूप में देखा जा रहा हैं
निष्कर्ष
बीसी सखी योजना उत्तर प्रदेश की एक ऐसी पहल हैं जिसने ग्रामीण महिलाओं के लिए नए अवसर खोले हैं | यह योजना रोजगार , सम्मान , प्रशिक्षण और डिजिटल सशक्तिकरण का बेहतरीन सयोजन हैं
गावों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाकर इसने ग्रामीण जनता की बड़ी मदद की हैं | आने वाले समय में यदि इस योजना को और मजबूत किया जाएँ , तो यह महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ – साथ ग्रामीण भारत की वित्तीय व्यवस्था को भी नई दिशा दे सकती हैं
यह कहना नहीं होगा की बीसी सखी योजना केवल एक सरकारी योजन नहीं , बल्कि ग्रामीण बदलाव की एक मजबूत सामाजिक पहल हैं
FAQ
बीसी सखी योजना किस राज्य की योजना हैं ?
यह उत्तर प्रदेश की निवासी और 10v वीं पास महिला को पात्र मन जाता हैं
बीसी सखी को कितनी आय होती हैं ?
आय काम सक्रियता और कमीशन पर निर्भर करती हैं : शुरूआती मानदेय और लेनदेन आधारित कमाई दोनों शामिल होते हैं
क्या बीसी सखी घर – घर सेवा देती हैं /
हाँ , इस योजना के तहत महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में घर – घर जाकर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराती हैं