प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना
Prime Minister Shram Yogi Maan-Dhan Yojana
नमस्कार दोस्तों
नमस्कार दोस्तों
कैसे है आप ?, जैसा की आप लोग उपरोक्त विषय से समझ गए होंगे
की हम आज किस विषय पर आपको जानकारी प्रदान करंगे |
Prime Minister Shram Yogi Maan-Dhan योजना 
भारत सरकार ने असंगठित कामगारों की वृद्धावस्था सुरछा सुनिश्चितक करने के लिये प्रधानमंत्री श्रमयोगी
मान-धन योजना पेंशन शुरू की है, इस योजना के तहत पंजीकरण फरवरी 2019 से शुरू हो चूका है -:
| असंगठित कामगारों में ज्यादातर घर बैठे काम करने वाले फेरी लगाने वाले, मध्यान भोजन बनाने वाले, सर पर बोझा उठाने वाले, ईंट भटटा मजदूर, मोची,
कचरा बीनने वाले, घरेलु नौकर, धोबी, रिक्शा खींचने वाले, भूमिहीन मजदूर, स्वलेखा कर्मी ,खेती मजदूर निर्माण श्रमिक, बीड़ी मजदूर, हथकरघा कर्मी, चमड़ा कर्मी, श्रव्य दृश्य कर्मी, तथा इसी तरह के अन्य व्यवसायों से जुड़े कामगार शामिल है, जिनकी मासिक आय 15000 रूपए या उससे कम हो, वे ही प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना के तहत इन शर्तो के साथ अपना पंजीकरण करा सकते है | आयु 18 से 40 वर्ष हो | नयी पेंशन योजना के तहत न आता हो| कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना या फिर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का कर्मचारी न हो | आयकर दाता न हो | |
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना एक स्वैछिक तथा योगदान आधारित पेंशन योजना है |
| प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना एक स्वैछिक तथा योगदान आधारित पेंशन योजना है, जिसमे एक निर्धारित आयु सीमा तक लाभार्थी और केंद्र
सरकार 50:50 के अनुपात में योजना के दिशा – निर्देशों के मुताबिक योगदान करेंगे| उदाहरणस्वरूप – यदि कोई व्यक्ति 29 वर्ष की आयु में योजना में प्रवेश करता है, तो उसे 60 वर्ष की आयु तक प्रति माह 100/- रूपए का योग दान देना होता है |100 रूपए की सामान राशि का योगदान केंद्र सरकार द्वारा दिया जायेगा | आप इसको इस तरीके से समझ सकते है जैसे की प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना हितग्राही को हर महीने 55 रूपए जमा करने होंगे 18 साल की उम्र में रोजाना करीब 2 रूपए की बचत करता है तो 60 वर्ष की उम्र के बाद उसे 36000 रूपए पेंशन मिलेगी | अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में इस प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना को शुरू करता है, तो उसे हर महीने 200 रूपए प्रति महीने यानि 36000 रूपए प्रति वर्ष पेंशन मिलेगी | |
इस प्रकर योजना के सदस्यधारक खाता धारको को ये लाभ होंगे -:
| इस प्रकर योजना के सदस्यधारक खाता धारको को ये लाभ होंगे -:
सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन -प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना के सदस्यधारक को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद न्यूनतम 3000 रूपए प्रतिमाह सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन मिलेगी| पारिवारिक पेंशन – पेंशन प्राप्ति के दौरान यदि सदस्यता धारक की मौत हो जाती है, तो लाभार्थी के पति/पत्नी को लाभार्थी को मिल रही पेंशन का 50 प्रतिशत पारिवरिक पेंशन के रूप में मिलेगा | पारिवारिक पेंशन केवल पति या पत्नी को ही मिलेगी | नियमित योगदान – नियमित योगदान करते हुए किसी कारण से 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले ही यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाय तो उसकी पत्नी या पति को योजना के एग्जिट एवं निकासी प्रावधानों के तहत नियमित योगदान जारी रखते हुए योजना में बने रहने या उससे बहार निकलें का विकल्प चुनने का अधिकार होगा|
|
लाभार्थी के योगदान की राशि उसके बचत खाते अथवा जनधन खाते से स्वत: प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना खाते में जमा होती रहेगी,
जो खाताधारी योजना में प्रवेश के समय आयु के आधार पर 55/- रूपए से 200/- रूपए प्रति माह तक हो सकती है |
खाताधारी को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना से जुड़ने के समय से लेकर 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक लगातार योगदान करते रहना है |
यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम LIC तथा सामान्य सेवा केन्द्रो द्वारा लागू की जा रही है |
भारतीय जीवन बीमा निगम LIC को पेंशन निधि मैनेजर बनाया गया है और पेंशन का भुगतान उसी की जिम्मेदारी है |
देशभर में फैले लगभग तीन लाख सामान्य सेवा केन्द्रो को यह पंजीकरण की जिम्मेदारी दी गई है |
योजना के तहत पहले महीने की अंश राशि का भुगतान नगद करना होता है |
जरुरी दस्तावेज -:
| प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना के लिये जरुरी दस्तावेज एक बचत कहता होना बहुत जरुरी है, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना
का लाभ लेने के लिये आधार कार्ड भी बहुत जरुरी है और वह बैंक से सीड भी होने चाहिये, आधार में मोबाइल न0 जरूर लिंक होना चाहिये | 1- फोटो 2- आधारकार्ड 3- बैंक paasbook 4- Esharm कार्ड 5- लेबर कार्ड |


योजना का लाभ उठाने के लिये आपको ये करना है कृपया ध्यान दे -:
| पंजीयन आपको कॉमन सर्विस सेण्टर csc में योजना के नामांकन करना होगा| इसके लिये श्रमिक csc केंद्र में पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन
करवा सकते है | सरकार ने इस योजना के लिये एक वेब पोर्टल https://maandhan.in/ भी बनाया है | ऑनलाइन नामांकन किया जा रहा है, इसलिये आपलोगो को जल्द से जल्द जाकर रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिये | रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको बैंक में जाकर एक सहमति पत्र भी देना होगा, जहाँ हितकारी का बचत खाता होगा, ताकि समय पर उसके बैंक खाते से पेंशन की क़िस्त काटी जा सके | सिर्फ ऐसे लोग ले सकते है प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना के तहत कोई भी असंगठित छेत्र का कर्मचारी, जिसकी उम्र 40 वर्ष से कम है आवेदन करने वाले व्यक्ति की मासिक आय 15,000 रूपए से कम होनी चाहिये सरकार ने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिये टोलफ्री नंबर 18002676888 भी जारी किया है, जिसपर आप संपर्क कर सकते है और समस्त जानकारी हासिल कर सकते है | |
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद यहाँ तक आपने हमारे ब्लॉग को पढ़ा अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी
लगी हो तो कमेंट मे जरुर बताये तथा अपने मित्रों को शेयर जरुर करे | धन्यवाद् |

hunarsarkariyojana.com
